शास. महाविद्यालय इछावर में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

इछावर 24 दिसंबर,2019                            एमपी मीडिया पाइंट 


शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न विषयान्तर्गत आयोजन मे वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला के अन्तर्गत महाविद्यालय के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। प्रो. डा. आर. बी. मरकाम,  प्रोफेसर विनीतशर्मा, प्रो. मेश्राम,के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ।


प्रतियोगिताओं के मुख्य निणार्यक प्रो.विनीत शर्मा और प्रो. मेश्राम रहे। "लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों"
विषय अन्तर्गत वाद-विवाद में बतौर पक्ष के निगार खान प्रथम तथा हिरदेश द्वितीय रहे वहीं बतौर पक्ष के जगदीश परमार प्रथम रहे।

मतदाता जागरूकता अभियान पर निबंध में विजेन्द्र मालवीय-प्रथम, निगार- द्वितीय, हिरदेश-तृतीय रहे। वहीं चित्रकला में निगार प्रथम रही।

कार्यक्रम में प्रो. ललिता केलोदिया,दीप्ति चौरसिया सहित बडी़ संख्या में छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही।
प्रोफेसर मरकाम ने आभार व्यक्त किया।
Share To:

Post A Comment: