कांग्रेस ने माफ किया कर्ज,चस्पा नहीं की सूची 
सीहोर 20 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोराहा ब्लाक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गौर के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन दिया। किसानों के साथ श्री गौर ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 50 हजार रूपये तक का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन सोसायिटियों के कर्मचारी हितग्राही किसानों को गुमराह कर रहे है। प्रभारी मंत्री आरिफ अकील के निर्देशों के बाद भी सोसायटियों के बाहर कर्जमाफी की सूची चस्पा नहीं की है।  

उन्होने कहा की क्षेत्र के कई किसानों के 50 हजार रूपये तक के कर्ज कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने माफ कर दिए है। क्षेत्र की चरनाल सोसायिटी में हीं 69 किसानों के 22 लाख रूपये  माफ किए जा चुके है लेकिन सोसायटियों के अधिकारी कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। किसानों ने कर्जं माफी की सूची श्यामपुर सासोयिटी सहित अन्य क्षेत्र की सभी सोसायिटियों बाहर चस्पा करने की मांग प्रशासन से की है। मांग करने वालों में धनराज पाटीदार , भंवरलाल पाटिल , राजेंद्र हाड़ा , संजय पाटीदार , भेरूलाल पाटीदार ,अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर , हरीश विश्वकर्मा, हामिद अली , रामगोपाल मुकाती , कलीम पठान आदि शामिल हैं।
Share To:

Post A Comment: