स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट-माँ से प्रार्थना करने आया हूँ, किसी के सांथ अस्पताल जाने की नौबत न आए

राजगढ़ 01जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
राजगढ़ स्थित मां जालपादेवी के मंदिर मेे दर्शन के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट कहा कि वह अपने परिवार के साथ मां के दर्शन के लिए पहुंचे हैं और वहां उन्होंने यही मुराद मां से मांगी है कि कोई भी व्यक्ति चाहे बेटी हो,बहन हो,मां हो, या फिर किसी भी तरीके का व्यक्ति, मगर उसके साथ अस्पताल जाने की नौबत न आए तथा हरएक व्यक्ति स्वस्थ रहे।
स्वास्थ्य मंत्री यहां नए वर्ष को लेकर पहले मां जालपा मंदिर पहुंचे और ततपश्चात मां पीतांबरा देवी के दर्शनार्थ दतिया रवाना हो गए।इस दौरान उन्होंने जालपा मंदिर पर अनुष्ठान किया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों से भी चर्चा की।
स्वास्थ मंत्री तुलसी सिलावट ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में सालों से 70% डॉक्टर एएनएम स्टाफ नर्स फार्मासिस्ट सहित कई कर्मचारियों की कमी थी जो हमारी सरकार के लिए एक चुनौती थी और हमने इस चुनौती को स्वीकारा हाल ही में 547 प्रेस डॉक्टर और 1000 20 डॉक्टर की नियुक्ति की है जो अलग-अलग जिलों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम कर रहे हैं सिर्फ राजगढ़ जिले में ही 22 डॉक्टर और 60 स्टाफ नर्स इसी वर्ष भेजी गई हैं जिससे बहुत कुछ स्वास्थ सुविधाओं में सुधार होने की गुंजाइश है।

Post A Comment: