पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पर थाना रेहटी मे कार्रवाई,
नए वर्ष में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर की गई सख्त कार्यवाही
सीहोर 31 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
जिले में पुलिस अधीक्षक सीहोर एसएस चौहान के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या में ऐसे असामाजिक तत्व जो मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाते हैं, के विरुद्ध चेकिंग की जा रही है।
इसी के अंतर्गत थाना रेहटी अंतर्गत बस स्टैंड के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। जिसके दौरान एक अल्टो कार क्रमांक एमपी 04 सी क्यू 0741 वाहन अत्यधिक तेजी और लापरवाह पूर्वक चालन करते हुए खतरनाक गति से निकली। जिसे वहां ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मोहर सिंह द्वारा रोका गया। गाड़ी के तेज चलाने का कारण पूछते हुए वाहन के दस्तावेज चेक कराने के लिए कहा गया। जिस पर उक्त वाहन में सवार नरेंद्र सिंह भाटी निवासी बरखेड़ा रेहटी ने चेकिंग कर रहे कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा पहुँचाई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए आरक्षक विपिन जाट के साथ भी हाथापाई की ।
पुलिस के द्वारा कानून व्यवस्था और आम जन के हित में किये जा रहे कार्यवाही के दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा ऐसा आपराधिक कृत्य किये जाने पर आरक्षक मोहर सिंह मौर्य की रिपोर्ट पर थाना रेहटी में आरोपी नरेंद्र सिंह भाटी आ. फूल सिंह भाटी निवासी बरखेड़ा रेहटी के विरुद्ध भादवि की धारा 353, 332, 294 ,506 एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post A Comment: