धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर की नववर्ष की शुरुआत



इछावर01जनवरी,2020                              एमपी मीडिया पाइंट  

वर्ष 2020 के शुभागमन को लेकर क्षेत्रवासियों ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर अपने नए साल की शुरुआत की। इछावर-सीहोर हाईवे पर कांकरखेड़ा स्थित प्राचीन मरीह माता मंदिर मे बुधवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। करीब पांच हजार लोगों ने माता के दरबार मे मत्था टेका। बड़ी संख्या मे महिलाओं एवं बच्चों ने भी दर्शनलाभ लिया। नजदीक ही कांकरखेड़ा जलाशय पर भी काफी भीड़भाड़ जमा रही खासतौर पर युवाओं ने पिकनिक का मजा लिया। इछावर,सीहोर सहित अनेक गांवों के लोग बुधवार एक जनवरी को पिकनिक मनाने कांकरखेड़ा एवं कोनाझिर तालाब पहुंचे।
Share To:

Post A Comment: