युवक ने लगाई फांसी

इछावर/भाऊँखेड़ी02जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
गुरुवार सुबह तहसील के ग्राम धामंदा मे 38 वर्षीय मनोज पिता शिवनारायण सेन अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर झूल गया। मनोज विवाहित था और बताया जा रहा कि उसके दो बच्चे हैं।
सूत्रों के मुताबिक पहले सुबह करीब 7:30 बजे समीपस्थ ग्वाढ़े मे पहले मनोज ने फांसी लगाने का प्रयास किया जिसे उसकी पत्नी ने विफल कर दिया। बताया जाता है कि बाद मे करीब सुबह 9:00 बजे फिर एकांत पाकर मनोज ने घर के ही अंदर ही फांसी लगाते हुए खुद की जीवन की इहलीला समाप्त करली।
जानकारी अनुसार मनोज अमलाहा गांव मे दाढ़ी-कटिंग की दुकान चलाता था। कुछ समय से दुकान बंद कर धामंदा गांव मे ही दाढ़ी-कटिंग करता था। उसकी दो शादी हुई थी, दूसरी पत्नी के सांथ रह रहा था और उसी से दो बच्चे एक लड़का एवं एक लड़की है।फिलहाल फांसी का कारण अज्ञात है। सूचना के बाद अमलाहा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची है।

Post A Comment: