कर्जदार था फांसी पर झूलने वाला किसान

इछावर 08 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
कल मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाला इछावर तहसील के ग्राम धामंदा निवासी मुकेश आ रामप्रसाद वर्मा पेशे से किसान था और करीब चार लाख रुपये के कर्ज मे डूबा हुआ था। उक्तबात मृतक के छोटे भाई अरविंद ने मीडिया को बतलाई।
मृतक का भाई अरविंद वर्मा
अरविंद के अनुसार किसान मुकेश पर करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज जिला सहकारी बैंक और दो लाख रुपये का कर्ज स्थानीय कथित साहुकारों का था। मुकेश कर्ज और उसके ब्याज से घबराया हुआ था और उसकी आस मप्र सरकार से कर्ज माफी को लेकर टिकी हुई थी।
मृतक के भाई अरविंद का कहना है की किस कथित साहुकार को कितना पैसा देना था उसका ब्यौरा भाभी के पास है। मगर सरकार ने भी वायदे के बावज़ूद कर्ज माफ नहीं किया यह सबसे बड़ी विडंबना है।


Post A Comment: