स्वच्छता अभियान के तहत दो पंचायतों मे चलाया अभियान,
पंचायत सचिव ने निभाई महती भूमिका

 
हुकुमसिंह मेवाड़ा,                                       एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर ब्लाक के ज्यादातर गांवों मे साफ-सफाई की समस्या पूरी तरह पैर पसारे हुए है एेसे मे एक पंचायत सचिव ने गांवों मे साफ-सफाई का बीड़ा उठाकर नए साल का आगाज़ किया।

पंचायत सचिव सुनील जायसवाल ने ग्राम बावड़िया चोर एवं बलोंडिया मे मोहल्लों की साफ-सफाई कराई। वर्षों पुराने घूड़े को अलग-थलग किया, वहीं नालियों की व्यापक पैमाने पर सफाई कराते हुए खुद ने भी उक्त कार्य मे योगदान दिया। इस दिशा मे पंचायत सचिव सुनील के प्रयास पिछले दो दिनों से जारी हैं। उनका कहना है कि गांवों मे स्वच्छता अभियान अब सतत जारी रहेगा। और लोगों को परेशानियों से नहीं गुजरने दिया जाएगा। आदिवासी अंचलों मे स्वच्छता अभियान प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा।
Share To:

Post A Comment: