सेना के जवान का सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य स्वागत

इछावर 05 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट

देश की रक्षा मे तैनात आर्मी के जवान दिनेश वर्मा का इछावर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

रविवार को आर्मीपर्सन दिनेश, रिटायर्डमेंट के बाद पहली बार अपने गृहग्राम खेरी जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना पश्चात नगर के युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

स्थानीय मेहता पेट्रोल पंप प्रांगण मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अभय मेहता ने शाल-श्रीफल और पुष्पहार के साथ वर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक मेहता,पं राजेंद्र शर्मा,अतुल मेहता, गजराजसिंह ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक एवं स्टाफ  के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
वर्मा का इछावर मे स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभय मेहता ने कहा कि सेना के हर जवान की सेवाओं पर हमे नाज है। मुल्क की मिट्टी से मोहब्बत करने वाले हरएक दिलों पर उनका राज है।

एक्स आर्मी पर्सन दिनेश वर्मा ने कहा कि यह रिटारमेंट, सिर्फ गर्वमेंट का एक प्रोसेस है। सेना का जवान कभी निवृत्त नहीं होता। हमे जब भी काशन मिलेगा फिर से हम मातृभूमि पर प्राण न्यौछावर करने को तैयार हैं।
Share To:

Post A Comment: