कोहरा के कारण फसलों को नुकसान,
बारिश ने भी भिगोया, ठंड का प्रकोप जारी
इछावर 02 जनवरी,2020 एमपी मीडिया पाइंट
नववर्ष मे गुरुवार को कोहरे ने जहां फसलों को लपेटा वहीं बारिश ने भी क्षेत्र को भिगोते हुए ठंड की रफ्तार तेज कर दी।
गुरुवार की सुबह और शाम कोहरे के नाम रही। कोहरे की सघनता इतनी ज्यादा रही, कि लोगों को नजदीक का ही दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों को लाईट चालू करके चलना पड़ा। कोहरे और तेज ठंड के कारण चने और गेहूं की फसलों को अच्छा-खासा नुकसान पहुंच रहा है। खासतौर पर चने की फसल पीली पढ़ गई। किसानों ने बताया कि तहसील के ग्राम मुवाड़ा,सेमलीजदीद,खेजड़ा,राजपुरा,टाकपुरा,पांगरी जंगल,रामगड़,कनेरिया,ढाबलामाता,बिछोली आदि क्षेत्रों मे चने की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
उधर तहसील के ग्राम फांगिया, ब्रिजिशनगर,कनेरिया,बावड़िया चोर,गुराड़ी,बलोंडिया आदि मे छुटपुट बारिश हुई जिससे ठंड का प्रकोप ओर भी बड़ गया। फिलहाल इछावर क्षेत्र मे शीतलहर का प्रकोप जारी है और समूचा क्षेत्र कोहरे की चादर मे लिपटा हुआ है।


Post A Comment: