डाक्टर ने की आत्महत्या 
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

डा.अमित वर्मा द्वारा अज्ञात कारणों से जहरखुरानी कर आत्महत्या करने के समाचार हैं। डा.अमित इछावर के पांगरा खाती गांव के निवासी थे। सीहोर मे क्लीनिक संचालित किया करते थे। उनके पिता जीवन वर्मा पांगरा जोड़ के नजदीक क्रेशर मशीन को संचालित करते हैं। 
जानकारी अनुसार अमित का एक पुत्र है और पत्नी सरकारी सर्विस मे है। अमित का रिश्ता कहीं न कहीं इछावर के भूतपूर्व विधायक हरिचरण वर्मा के परिवार से है।
Share To:

Post A Comment: