कड़ाके की ठंड के बीच दो दिवसीय कब्बड्डी प्रतियोगिता हुई सम्पन,नरसुल्लागंज की गाँधी व्यायाम शाला बनी विजेता टीम
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट
इछावर ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ी में दो दिवसीय कब्बड्डी टूर्नामेंट रात्रि 4 बजे हुआ सम्पन्न , कब्बड्डी प्रतियोगिता में 32 टीमो ने हिस्सा लिया मुख्य अतिथि के रुप में सुनील शर्मा जिला अध्यक्ष बजरंगदल व कथा वाचक पंडित मोहित राम पाठक उपस्थित थे।
प्रथम पुरुष्कार , नसरुल्लागंज की गांधी व्यायाम शाला टीम को 8001 , द्वितीय पुरुस्कार 5001 का शाजापुर जिले के ग्राम पौलाय कला की धांसू क्लब टीम व तृतीय पुरुस्कार 2001रुपये का सीहोर जिले के ग्राम आमाझिर की सारथी क्लब टीम ने जीता।
पेयजल टंकी के पास भाऊँखेड़ी में प्रतिवर्ष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है।
इस बार यह आयोजन भयंकर ठंड के दौरान सम्पन्न हुआ,जिसमे ग्राम भाऊँखेड़ी सहित आसपास के गाँवो से आये हजारो लोग इस ठंड के बीच भी पूरी रात कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लिया।आयोजन समिति ने बाहर दूरदराज से आये खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान पर भोजन के पैकेट की सुविधा भी मुहैय्या कराई थी।वही ठंड से बचने के लिए खेल ग्राउंड में अलाव भी जलाए गए थे । ग्राम गादिया के राजेश कुमार ने रेफरी की भूमिका आखिर तक निभाई , वहीं कमेंट्री के लिए ग्राम के ठाकुर प्रसाद वर्मा एवं राजेश वेद के सुपुर्द रही।विशेष सहयोग जिनका रहा। इसके अलावा गजराज सिंह वर्मा अध्यापक , सुनील वर्मा शिक्षक , जेके सेन डेकोरेशन , हरिओम, राजेन्द्र मेडिकल , संतोष ऑटो पार्ट्स , जितेंद्र बज्वाला , सुनील बाबाला , बहादुर फौजी , शुभम वर्मा,दीपक फौजी,अनिल जावरिया, राहुल खालवाले का विशेष सहयोग रहा।

Post A Comment: