एमपी मीडिया पाइंट
राज्यस्तरीय कब्ड्डी टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन इछावर ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ी में जारी है पिछले सात साल से मकर संक्रांति पर यह आयोजन होता आ रहा है इसी कड़ी में अबके बरस भी आयोजन ग्राम में पानी की टंकी के पास जारी है प्रतियोगिता ने लगभग 50 टीम हिस्सा लेंगी जिसमे फाइनल मैच रात 12 बजे तक ही होगा अभी पहले राउंड में ग्राम चिचलाय,व पचपीपल्या के बीच मैच हुआ जिसमें एक अंक से चिचलाय ने बढ़त बनाई है इसी तरह खेल मैदान पर टीमो के आने का सिलसिला जारी है वही आई हुई टीम एंट्री फीस भी जमा करवा रही है आयोजन समिति द्वारा प्रथम पुरुष्कार 8001,द्वितीय,5001, व तृतीय पुरुस्कार 2001 का दिया जाएगा जिसमे मुख्य अतिथि सुनील शर्मा जिला अध्यक्ष बजरंगदल सीहोर,व प्रख्यात कथा वाचक पंडि त मोहितराम पाठक होंगें फिलाल मैदान पर रेफरी की कमान ग्राम के वरिष्ठ शिक्षक गजराज सिंह वर्मा,दीपक फौजी,कब्ड्डी की कमेंट्री ग्राम के ठाकुर प्रसाद वर्मा एवं राजेश वैद जी द्वारा की जा रही है।आयोजन समिति को ग्राम के युवाओं का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है ।


Post A Comment: