आयुष्मान भारत योजना तहत कैंप का आयोजन बुधवार को इछावर मे
इछावर 07 जनवरी, 2020                           एमपी मीडिया पाइंट   

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  बुघवार को आयुष्मान भारत योजना तहत कैंप आयोजित किया जा रहा है जिसमें आयुष्मान भारत योजना के  हितग्राहियों के कार्ड मुफ्त में बनाए जाएंगे इसके लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के  सदस्यों के कार्ड बनाए जाएंगे।
बीएमओ डा बीबी शर्मा ने बताया कि कार्ड बनाने के लिए समग्र आईडी एवं आधार कार्ड लेकर आना आवश्यक है। 8 जनवरी को ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इछावर में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी रखा गया है। जिसमें गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया जाएगा ताकि वहां आयुष्मान कार्ड के जरिए उनका निशुल्क उपचार हो सके।
कैंप सुबह 9:00 बजे से शाम को 4:00 बजे तक रहेगा उक्त अवधि में गरीबी रेखा के परिवारों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे एवं विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचारार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जाएगा।
डा शर्मा ने बताया किजिनको रेफर करने की आवश्यकता है उनको रेफर किया जाएगा और जो लोग हार्ट लीवर, किडनी एवं अन्य बीमारी से पीड़ित हैं वह अपना निशुल्क कार्ड समय पर आकर कैंप में बनवा सकते हैं।
Share To:

Post A Comment: