चलती ट्रेक्टर-ट्राली में पीछे से घुसा बाइक सवार,
गंभीर हालत मे सीहोर रेफर

इछावर 07 जनवरी,2020                         एमपी मीडिया पाइंट 

मंगलवार को करीब 4.00 बजे इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर शा कालेज के सामने बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे बाइक सवार को गंभीर चोट के कारण जिला चिकित्सालय सीहोर रेफर किया गया।

जानकारी अनुसार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली बाइक जा टकराई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इछावर खेड़ीपुरा निवासी मांगीलाल पिता अनोखीलाल उम्र 36 वर्ष बाइक समेत घुस गया। युवक नसरुल्लागंज से इछावर की ओर आ रहा था तभी शा कालेज इछावर के सामने हाइवे पर आगे जा रही ट्रेक्टर-ट्राली से जा टकराया। बताया जा रहा कि अचानक युवक का बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्राली मे पीछे से जा घुसा, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन 108 की मदद से उसे इछावर अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था के कारण उसे सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खासबात यह है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उसे इछावर मे एक्सीडेंटल पाइंट कहा जाता है।
Share To:

Post A Comment: