नागरिकता कानून को लेकिन भ्रम फैला रही कांग्रेस

इछावर 04 जनवरी,2020                            एमपी मीडिया पाइंट  

नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। लोग भ्रमित होकर राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे मे भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्तम नागरिक होने का सबूत देते हुए आम नागरिकों को इस विषय मे जागरुक करना है, उक्त बात पूर्व राजस्व मंत्री एवं इछावर विधायक करणसिंह वर्मा ने कही। वह इछावर मे आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबंधित कर रहे थे।

वर्मा ने कहा कि पिछले दिनों देश मे जितनी भी अराजकता फैली उसमे कांग्रेस का हाथ है। इस देश की जनता भोली है और वह कांग्रेस के सोची-समझी साजिश का शिकार हो गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह उत्तम नागरिक होने का सबूत पेश करें और घर-घर पहुंचकर 'नागरिकता कानून' के विषय मे लोगों को जागरुक करें। विधायक वर्मा ने भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भी विचार व्यक्त किए।

बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना,भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर,पूर्व मंडी अध्यक्ष शंकरलाल पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: