अव्यवस्थाओं के बीच सम्पन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह 
इछावर 26 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट  

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस वैसे तो हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लेकिन आयोजन स्थल की खामियां मौजूद व्यक्तियों को खलती रहीं। स्थान परिवर्तन के कारण यह सबकुछ हुआ। जनपद पंचायत इछावर द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों के बैठने की माकूल व्यवस्था नहीं थी। बच्चे ढाई घंटे जमीन पर बेठे रहे।मौजूद छात्राए,शिक्षिकाएं टायलेट खोजती रहीं जबकि शौचालय की अनिवार्यता और महत्व पर बच्चे कार्यक्रम  प्रस्तुत कर रहे थे।

हुआ यूं कि आजादी के बाद से ही दोनों राष्ट्रीय पर्व शा एक्सलेंस स्कूल मे आयोजित होते रहे जहां पूरी व्यवस्थाएँ हुआ करती थीं। प्रशासनिक स्तर पर इसबार निर्णय लिया गया कि आयोजन खेल मैदान पर होगा। आयोजन मे सभी ने बेहद शिद्दत के साथ भाग भी लिया लेकिन वहां की अव्यवस्थाएं मौजूद व्यक्तियों के लिए भारी साबित हुईं।

करीब ढाई घंटे चले कार्यक्रम के दौरान महिलाएं व छात्राएं अच्छी-खासी परेशान नजर आईं। न कोई टायलेट और ना ही कोई पेयजल की व्यवस्था।
ओर तो ओर बच्चों के बैठने के लिए फर्श बिछाना भी मुनासिब नहीं समझा गया। मंचासीन व्यक्तियों का भी कोई मापदंड नहीं था। राष्ट्रीय पर्व को केवल पेनड्राइव के हवाले कर दिया गया। शोर-शराबे के बीच पीटी शो पेश किए गए। म्यूज़िक पर कुछ डांस, सरकार की योजनाओं को मंच पर उतारा गया जिससे वास्तविक प्रतिभाओं का हनन होगया।

कोई काव्य पाठ नहीं,कोई गायन नहीं,कोई भाषण नहीं. . .फिर कैसे होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास!! जब उन्हें मंच से ही विमुक्त कर दिया जाए।
Share To:

Post A Comment: