“विविधता में एकता सम्मान समारोह से समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी का जयपुर में हुआ सम्मान
- अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन में शामिल हुए नेपाल, मलेशिया, कनाडा के प्रतिनिधि
सीहोर 22 जनवरी,2020
एमपी मीडिया पाइंट
बुंदेलखंड के जाने-माने समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव छतरपुर एवं बुंदेलखंड झांसी क्षेत्र के साहित्यकार कवि निहाल चंद शिवहरे झांसी को भव्या इंटरनेशनल और एन. आर. बी. फाउंडेशन की ओर से 19 जनवरी 2020 को विवेकानन्द ऑफ टेक्नोलॉजी सेक्टर-36,NRI रोड जगतपुरा,जयपुर में आयोजित हुआ “विविधता में "एकता सम्मान -2020" से सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले करीब 155 व्यक्ति को और कुछ अन्य विशेष व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन का भी आयोजन हुआ जिसमें सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर ,असम, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और पूरे देश के अलावा नेपाल, मलेशिया, कनाडा से भी प्रतिनिधियों ने शिरकत की। समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में निष्पक्ष पत्रकारिता समाज सेवा भारतीय संस्कृति संस्कारों नैतिक शिक्षा नशा मुक्ति दहेज एक कलंक है दुर्घटना रोकने के लिए लाखों बच्चों के बीच जन जागरण करते आ रहे हैं उन्हें भारत देश के विभिन्न राज्यों में प्रांतों में कई राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है यह अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मान से सम्मानित होने पर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है
भव्या इंटरनेशनल के सीईओ शैलेंद्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर के अनुसार इस आयोजन में साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फैशन व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया इसमें ऐसे अनेक प्रतिभावान दिव्यांग तथा विकलांग और कैंसर पीड़ित प्रतिभागी भी शामिल हैं जिन्होंने शारीरिक कमी के बाद भी गजब का हौसला दिखाते हुए अपनी जिंदगी को जिंदादिली से जिया और अपना लक्ष्य हासिल किया।इस प्रोग्राम में से सभी लोगों ने कैंसर की फोर्थ स्टेज से जूझती सरिता शर्मा जी के केश फण्ड इक्कठा करके उन्हें दिया।
आयोजन में गिनीज और लिम्का बुक के अलावा अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अवार्डीज के अलावा देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ठ पहचान रखने वाले विशिष्टजन भी शिरकत करी। कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ साथ इसमें बाल बसेरा में रहने वाले घर से बिछड़े बालकों की एक नाट्य प्रस्तुति भी हुई। नेपाल से आये हुए उस्ताद यसराज अपना सरोद वादन प्रस्तुत करेंगे! इसमें मुख्य अतिथि डॉ.सरिता देवी शुक्ला - लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और कार्यक्रम विशिष्ट मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य (आचार्य दीदी) सरस्वती देवकृष्ण गौड -जोधपुर से आयी। इस अवसर पर पूरे देश भर से कुछ विशिष्ट अतिथियों ने भी इस प्रोग्राम में शिरकत करी , जिनमें जनाब मोहम्मद नईम- गाजियाबाद, श्री शिव विनायक जोशी- नई दिल्ली, कविता सामोता-नीम का थाना, अलका भार्गव –जयपुर, निशांत मिश्रा-जयपुर, पवन जैन-हापुड़, अक्षत जैन (जी टीवी- राजा बेटा फेम) दीपक जग्गा-जयपुर, , एम एम शर्मा-जयपुर, सुरेन्द्र कालरा- जयपुर, डा० आनंद गंगवार-जयपुर, श्रीमति कंचन आनंद – जयपुर, श्रीमति मधु खंडेलवाल – अजमेर, श्रीमति सरिता शर्मा-जयपुर , श्रीमति सुशीला सैनी- जयपुर आदि कई गणमान्य अतिथि उपस्थिति हुए।
जयपुर स्थित शिव मार्ग बेनी पार्क मीरा हॉस्पिटल के संचालक आध्यात्मिक गुरु
आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया
नैतिक शिक्षाविद् एवंआध्यात्मिक प्रेरक द्वारा समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी का अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में सम्मानित होने पर अपने निज निवास आवास पर आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया और उन्हें समाज सेवा करने का आशीर्वाद दिया गया उसी प्रकार जयपुर रेलवे स्टेशन के पास सूरज गेस्ट हाउस के संचालक महेश कुमार जी द्वारा एवं सोनू भैया द्वारा समाज सेवा के काम के लिए संतोष गंगेले कर्मयोगी छतरपुर का जयपुर में सम्मान किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई।


Post A Comment: