शादी में मौसारा कर भीलवाड़ा से वापसी संधारा ( भानपुरा ) लौटते समय सड़क दुर्घटना में 9 की मौत !

मंदसौर, एमपी मीडिया पाइंट 

मंदसौर जिले के संधारा में आज सुबह एक बडी़ दुर्घटना में 9 लोगो के काल कलवित होने की खबर पहुंची है। बिती रात भीलवाड़ा गई ब्राम्हण परिवार की शादी में मौसारे पश्चात क्रुजर चारपहीया वाहन से वापसी संधारा आते समय दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 लोगो की मौत हो गई वही एक बालिका सहीत 10 से 12 लोग गम्भीर घायल है। सभी घायलो व 2 मृतको को भीलवाड़ा शहर स्थित महात्मा गांधी जिला अस्पताल लाया गया है। 
            जीप में फंसे लोगों को निकाला गया। माण्डलगढ़ अस्पताल में चिकित्सकों ने सात जनों के मरने की पुष्टि की । भीलवाड़ा के एमजीएच लाते समय दो लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई थी। एक बालिका समेत जीप और बस में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। उनको बीगोद अस्पताल ले जाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया था।
           
 जानकारी अनुसार  भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर भीलवाड़ा से लगभग 40 किमी बीगोद थाना क्षेत्र के यश पावन के पास सोमवार मंगलवार की दरमियान देर रात रोडवेज बस और क्रुजर जीप की भिड़ंत में जीप सवार 9 लोगों की मौत हो गई। बालिका समेत एक दर्जन लोग घायल हैं। कुछ की हालत गंभीर है। इनको भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया । हादसे के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा रोडवेज बस के ओवरटेक के प्रयास में हुआ। सभी मृतक भानपुरा तहसील के संधारा के एक ब्राम्हण परिवार के बताए जा रहे हैं, जो भीलवाड़ा में  शादी समारोह में शिरकत के बाद संधारा गांव लौट रहे थे। 7 शव माण्डलगढ़ मोर्चरी में रखे गए है वही 2 की मौत भीलवाड़ा ले जाते समय रास्ते में होने से 2 शव भीलवाड़ा महात्मा गांधी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु रखे गए है। मृतको में संधारा के 6 पुरुष जिसमें ड्राईवर नईम तथा 3 महीलाएं शामिल है। 
            सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात भीलवाड़ा के पास वाहन दुर्घटना में घायलों व मृतकों के परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन प्रदान किया है कि, दुर्घटना में शामिल सभी परिवार वालों को प्रशासन के द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। 
          इस दुर्घटना के पश्चात कलेक्टर मनोज पुष्प व पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी द्वारा प्रशासनिक टीम के अंतर्गत भानपुरा तहसीलदार मनोज शर्मा तथ सब इंस्पेक्टर लाखन सिंह राजपूत को घटनास्थल पर भेजा गया है। यह प्रशासनिक टीम मृतकों एवं घायलों को मन्दसौर प्रशासन की तरफ से जितनी भी सहायता हो सकती है पूरी पूरी सहायता प्रदान करने की कोशिश करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री  गेहलोत ने जताया दुख -

इस भीषण सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मुझे भीषण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है।मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान दुख की इस घड़ी में उन्हें सहनशक्ति दें। घायलों का सही से इलाज हो, इसके लिए निर्देश दिया गया है।
Share To:

Post A Comment: