पुलवामा,हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि


राजेश बनासिया, इछावर (भाऊँखेड़ी)

पुलवामा आतंकी हमले को आज एक साल पूर्ण हो गया पिछले साल आज ही के दिन पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुवे थे इस भयानक घटना से पूरा देश सन्न रह गया।आज उन्ही वीर जवानों को इछावर ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ी में गणेश मंदिर चौराहे पर एक शाम शहीदों के नाम इस कार्यक्रम में पुलवामा हमले में शहीदों  को ग्राम भाऊँखेड़ी के लोगो ने एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी, कार्यक्रम में ग्राम के ठाकुर प्रसाद वर्मा,मनीष पटेल ने देश भक्ति गीतों से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शमा बांध दिया इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम जमोनिया हटेसिंह,व लसूड़ियाराम से भी लोगो ने भाग लिया,
Share To:

Post A Comment: