अंतिम दौर मे चने की फसल पर इल्लियों का हमला,
भारी नुकसान

इछावर 10 फरवरी,2020                         एमपी मीडिया पाइंट 

 कड़ाके की ठंड के कारण फसलों पर पड़े पाले के बाद अब रबी फसल पर नया संकट पैदा हो गया। फसलों में अब इल्ली का प्रकोप दिखाई दे रहा है। अंतिम दौर मे चने की फसल को भारी नुकसान के समाचार हैं।

 कड़ाके की ठंड के कारण फसलों पर पड़े पाले के बाद अब नया संकट खड़ा हो गया। फसलों में अब इल्ली का प्रकोप दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में बोवनी का रकबा पूर्ण होने के बाद जिन लोगों द्वारा पहले बोवनी कर दी गई थी। उनकी चने की फसल अब कुछ दिन में आने को है। ठंड के कारण फसल पर इल्ली का प्रकाेप नहीं था, लेकिन मौसम के बदलाव के साथ अब इल्ली का प्रकाेप बढ़ने लगा है। इसकी रोकथाम के लिए उनके द्वारा अब स्प्रे किया जा रहा है। ताकि फसल को इसके नुकसान से बचाया जा सके।

इस बारे में  रामनारायण वर्मा का कहना है कि पहले, तो ठंड के कारण चने जलने का डर सता रहा था, लेकिन अब कुछ दिन से मौसम में गर्माहट आ जाने के कारण इल्ली का प्रकोप देखा जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी किसानों को इसकी रोकथाम के लिए सलाह दी जा रही है। ताकि फसलों को नुकसान न हो।
Share To:

Post A Comment: