प्रभारी मंत्री ने किया दो गौ शाला का शुभारंभ

                        मंत्री अकील
                       अभय मेहता
इछावर,
राजेश बनासिया,शिवराजसिंह राजपूत,सूरज वर्मा 

बुधवार को प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने दो गौ शालाओं का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया। ग्राम भाऊँखेड़ी और लसूड़ियाकांगर मे 28 लाख रुपये की लागत से बनाई गई गौ शाला का मंत्री अकील ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अभय मेहता व पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल दोनों ही कार्यक्रम मे विशेष रुप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री अकील ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ माता के संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी पूरी योजनाएं ऐसी हैं जिसे पूर्व सरकार नज़र अंदाज करती रही। हम उन तमाम योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं जो जन कल्याणकारी हैं।

कार्यक्रमों के दौरान समूह संचालक महिलाओं , आशा कार्यकर्ताओं  को विभिन्‍न मदों के तहत चेक भी वितरित किए गए।
बड़ी बात यह रही की ग्राम भाऊँखेड़ी और लसूड़ियाकांगर के दोनों कार्यक्रम मे महिलाओं की उपस्थिति लगभग नगण्य रही। 
भाऊँखेड़ी मे ग्रामीणों ने रोड और पानी की समस्या से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि पीने का पानी नहीं है तो फिर बेमौसम सड़कों पर कीचड़ क्यों !!
Share To:

Post A Comment: