घर में लगी आग से झुलस गए सपने,
विवाह के इंतजाम से पहले लिया गैस सिलेंडर ने एग्जाम
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
जिस घर में बेटियों की शादी का इंतजाम किया जाकर नए नए सपने संजोय गए थे। उस घर में आग लग जाने से घर की खुशी मातम में बदल गई और आग ने घर के सपनों को स्वाहा कर दिया। नपा ने शुरुआती सर्वे कर पंचनामा बनाया। जिसमें करीब 10 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। वहीं आग की लपटे पड़ोसी के घर तक भी पहुंच गई। जिससे उसे भी नुकसान हुआ।
शहर की देवनगर कॉलोनी में रविवार की रात आगजनी की घटना हुई। जिसमें बद्री प्रसाद महेश्वरी पिता रामनारायण के घर में रखा पूरा सामान खाक हो गया। जानकारी अनुसार रविवार की शाम करीब 6.30 बजे बद्री प्रसाद के घर की महिलाएं खाना बना रही थी। उन्होंने उसी समय नया गैस सिलेंडर लगाया था। जिसमें से गैस लीक हो रही थी, लेकिन महिलाओं ने इस पर ध्यान नहीं दिया। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान बद्री प्रसाद की बेटी क्षमा किचिन में मौजूद थी। आग लगते ही वह घर से बाहर निकली और शोर मचाया। इस पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच बद्रीप्रसाद महेश्वरी के पड़ोसी मूलचंद यादव के घर तक आग पहुंच गई। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया, लेकिन बद्री प्रसाद के घर का पूरा सामान खाक हो गया। इसके अलावा उनके घर में करीब तीन लाख रुपये नकद रखे थे।

Post A Comment: