बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं फसल की ट्रॉली मे लगी आग ,35- 40  हजार रुपये का नुकसान

शिवराजसिंह राजपूत, इछावर

इछावर थाना अंतर्गत ग्राम जोगड़ाखेड़ी में किसान की गेंहू फसल की ट्राली में सोमवार दोपहर आग लग गई।
गेंहू के ट्राली  में लगी आग से  किसान के गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। किसान खेत से गेहूं की ट्राली भरकर घर ला रहा थे। तभी सरकारी स्कूल के पास बिजली के झूलते तारों से गेहूं की ट्राली टकराई। जिससे फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन असफल रहे।
 फसल फसल  की कीमत करीब 35-40 हजार की बताई जा रही है।
बतादें कि ग्राम जोगड़ाखेड़ी निवासी
किसान आजादसिंह पिता रामनाथसिंह राजपूत के खेत से गेहूँ की ट्राली भरकर ला अपने घर ला रहे थे। ट्राली में लगी आग से मौके हड़कंप मच गया और किसान सहित गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन कोशिशों के बावजूद भी ट्राली पूरी तरह जल चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के एक घंटे के बाद भी दमकल घटनास्थल पर नहीं पहुंची सकी।
Share To:

Post A Comment: