खून से लथपथ मिले मां-बेटी के शव,

सीहोर जिले के बिलकिसगंज थानांतर्गत मामला,

मामले को लेकर पति से पूछताछ जारी


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

मंगलवार सुबह सीहोर जिले के बिलकिसगंज थानांतर्गत मां और बेटी की मौत का मामला सामने आते ही दहशत फैल गई। दोनों के शव घर के अंदर ही लहूलुहान अवस्था मे मिले हैं।

मां और बेटी के शरीर पर चाकू कुल्हाड़ी के घाव लगे हुए पाए गए। जानकारी के अनुसार सुमनबाई उम्र 25 की शादी 3 वर्ष पहले लीलाखाड़ी में हुई थी। जो अपने पति के साथ फ्रीगंज बिलकिसगंज में रहती थी । 1 हफ्ते पहले लीलाबाई उम्र- 50 बेटी सुमनबाई के यहां फ्रीगंज बिलकिसगंज आई हुई थी। बीती रात सुमनबाई और उनकी माँ लीलाबाई के साथ 3 साल की लड़की व 4 साल के लड़का अपने मकान में थे जबकि सुमंनबाई का पति राजमल घर पर नही था।
जब मंगलवार सुबह सुमनबाई का भाई कुछ काम से फ्रीगंज बिलकिसगंज पहुँचा, जैसे ही मकान का गेट खोला तो दोनों के शव मिले तब घटना का पता चला।
 हत्या किसने और क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पूछताछ के लिए फिलहाल पुलिस ने मृतका सुमन बाई के पति से संपर्क किया हुआ है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीहोर भेजा गया है।
Share To:

Post A Comment: