युवा समाजसेवी को बाल्मीक समाज की प्रदेश समिति मे स्थान
आष्टा/दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट                                      

बाल्मीक समाज के प्रदेश नेतृत्व ने समाज के प्रति निष्ठा रखने और समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले  नगर के युवा  राहुल बाल्मीक को प्रदेश कमेटी की सहमति से  मध्य  प्रदेश के संयुक्त सचिव  पद पर नियुक्त किया । समाज के प्रदेश नेतृत्व ने यह मनोनयन राहुल की सकारात्मक सोच और सामाजिक गतिविधियों में अहम भूमिका  निभाने के बाद किया ।राहुल बाल्मीक ने प्रदेशनेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि में आगे भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता रखूंगा । अपने मनोनयन पर सभी का धन्यवाद प्रेषित किया । राहुल को प्रेदेश स्तर पर प्रमुख पद पर मनोनीत होने पर सभी स्नेही मित्रो , परिजनों, ओर सहयोगियों ने बधाइयां दी ।आष्टा बाल्मीकि समाज मे खुशी की लहर है ।
Share To:

Post A Comment: