सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

थाना आष्टा पुलिस ने मालवीय नगर आष्टा से अवैध रूप से ताश पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर आष्टा निवासी अकील खान, गुड्डू सिंधी,पप्पू सिंधी, नरेश भोई, सहदा जहरी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 2850/- रुपए नकदी एवं ताश पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है  ।
पार्वती पुलिस ने अवैध रूप से ताश पत्तों से हार-जीत  का दावकर जुआ खेलते पाये जाने पर श्मशान घाट के पास ग्राम काजी खेड़ी से विक्रम मेवाडा, भूरूसिंह मालवीय, अनिल मालवीय, मोहन मालवीय ,नौसे खा, राहुल मालवीय,सोभाल सिंह ,कमलेश निवासी काजी खेड़ी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ₹4000 नगदी एवं ताश पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है ।

लाकडॉउन एवं 144 का उल्लंघन करने पर एक के विरुद्ध कार्यवाही

 थाना शाहगंज पुलिस ने  वार्ड क्रमांक 8 शाहगंज निवासी रामस्वरूप आत्मज तुलसीराम गौर को  144 का उल्लंघन करना पाए जाने पर भादवि धारा 188 के तहत कार्यवाही की है । 

अवैध शराब जप्त

 थाना रेहटी पुलिस ने अवैध रूप से 20 क्वार्टर देशी शराब रखे पाए जाने पर जहाजपुरा निवासी प्रेम सिंह पिता ओंकार सिंह कीर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।
----------------

अलग-अलग कारणों से तीन की मौत

थाना अहमदपुर अंतर्गत ग्राम भोजाखेड़ी निवासी 25 वर्षीय सुनीता बाई पत्नी रिंकू भील को सर्प के काटने से उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।
इसी प्रकार दोराहा अंतर्गत झरखेड़ा निवासी 47 वर्षीय खुमान सिंह पिता जय सिंह  को ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण उपचार हेतु 1250 अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।  
ग्राम महुआ खेड़ा निवासी विकास पारदी पिता राम बाबू पारदी 2 वर्ष को पानी में डूबने के कारण उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
Share To:

Post A Comment: