ठेकेदार ने बनाया सैकड़ों मजदूरों को बंधक,

नहीं जाने दे रहा अपने-अपने घर,

झारखंड,बिहार के हैं मजदूर,

मामला मुख्यमंत्री शिवराज के गृह विधानसभा बुधनी का...

योगेश राजपूत,बुधनी एमपी मीडिया पाइंट 

एक ठेकेदार द्वारा मजदूरों को कथित रुप से बंधक बनाकर उनसे जबरिया काम लेने का बढ़ा मामला प्रकाश मे आया है। सैकड़ों मजदूर अपने-अपने घर जाना चाहते हैं, घर जाने के लिए पैदल रवाना भी हो जाते हैं लेकिन बाहुबली ठेकेदार वापस उन्हें रास्ते मे से ही बुलवाकर गांव मे ठूस देता है। कथित रुप से बंधक मजदूरों ने अपनी मजबूरी से फोन द्वारा मीडिया को अवगत कराया। खासबात यह कि जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले मे बगलें झांकने के लिए मजबूर नजर आए।

 
बिहार और झारखंड से मजदूरी करने आए लगभग 200 मजदूरों को अपने घर पैदल जाते समय रायसेन के बरखेड़ा और जबलपुर से पुलिस ने वाहनों में भरकर मंगलवार रात बुधनी वापस भेज दिया जिन्हें प्रशासन ने हॉस्टल में रखा लेकिन बुधवार सुबह मजदूरों ने हंगामा कर दिया उनका कहना था कि वह झारखंड अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन ठेकेदार हमें जाने नहीं दे रहाl उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में मजदूर पैदल सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों किलोमीटर की यात्रा कर अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं परंतु आश्चर्यजनक ढंग से इस ठेकेदार के यहां काम करने वाले मजदूर जब भी अपने घरों की ओर निकलते हैं तो इन्हें रोककर वापस बुधनी के ताल पुरा गांव में छोड़ दिया जाता हैl बुधवार दोपहर इन परेशान मजदूरों ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए फोन लगाकर अपना दुखड़ा मीडियाकर्मियों को सुनाया उन्होंने फोन पर बताया कि अब हम काम नहीं करना चाहते बल्कि अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बुधनी तहसील से अनुमति लाने की बात कही जब हम तहसील कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने परमिशन देने से मना कर दियाl ले देकर मामला ठेकेदार द्वारा मजदूरों से जबरिया काम करवाने का बताया जा रहा है।मामले में उच्च स्तर का राजनीतिक दखल होने से भी इंकार नहीं किया जा सकताl इस मामले में तहसीलदार राकेश खजूरिया ने कहा कि अभी हम मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं जब मामला सुलझ जाएगा तब आपको जानकारी दे देंगेl
Share To:

Post A Comment: