सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

आज कांग्रेस नेता बृजेश पटेल के नेतृत्व मे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को किसानों की एवं आमजन के बिजली बिलों से जुड़ी समस्या से अवगत कराया। 
अधीक्षण यंत्री यह आश्वस्त किया कि अब किसानों की खेतों के बिल किस्तों में भी जमा कर सकते हैं ।
आज किसान की और आम आदमी की हालत ठीक नहीं है अधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि बढ़े हुए बिजली के बिलों को भी तुरंत जांच करवाई जाएगी। कांग्रेस नेता बृजेश पटेल ने कहा है कि आज अधीक्षण यंत्री सीहोर ने आश्वस्त किया है कि आज से ही सभी बिजली घर के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया जाएगा कि किसानों के बिजली के बिल उनसे किस्तों में भी जमा करें। 

बता दें ,खासबात यह कि अधिकारी द्वारा दिया गया यह सिर्फ़ मुखाग्र आश्वासन है। क्या क्रियान्वयन हो पाएगा यह सबसे बड़ी बात है।

आज ज्ञापन सौंपने वालों मे  प्रमुख रूप से मुनव्वर मामू ,शंकर खरे, अर्जुन मेवाड़ा ,नरेंद्र परमार, राहुल परमार ,पीयूष मालवीय, राहुल जलोदिया, रजत पटेल मयंक पटेल अक्षय परमार आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: