गंदगी ऐसे-कैसे छोड़ेगी भारत...!!

योगेश राजपूत, होशंगाबाद

एमपी मीडिया पाइंट 

प्रदेश सरकार द्वारा "गंदगी भारत छोड़ो अभियान" की शुरुआत की गई है जिसको लेकर आए दिन सरकारी नुमाइंदे गंदगी न करने की शपथ एवं दूसरों से स्वच्छता रखने की अपील कर रहे हैं इससे संबंधित फोटो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिल जाएंगेl  यह मुहिम सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगी ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।
शहर में जहां देखो वहीं गंदगी का अंबार लगा हुआ है सड़कों पर जहां-तहां कूड़ा करकट पढ़ा हुआ देखा जा सकता है, 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बुधनी मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य द्वार पर जो कि एक सार्वजनिक स्थल है , इस्तेमाल किए हुए हैंड ग्लव्स बिखरे पड़े हैं। जानकारों की माने तो यह बेहद खतरनाक हैं  और इस्तेमाल किए हुए पीपीए किट मास्क हैंड ग्लव्स और कॉटन आदि को सुरक्षित स्थान पर बंद डब्बे में या पॉलिथीन बैग में रखा जाना चाहिए , परंतु यह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर बिखरे पड़े हैं । यह तो एकलौता उदाहरण मात्र है गंदगी के ऐसे कई नमूने नगर में देखने को मिल रहे हैं इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंदगी भारत छोड़ो अभियान का क्रियान्वयन किस तरह से किया जा रहा होगाl

बात यदि बुधनी से सटे होशंगाबाद की हो तो स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ा हुआ है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 मे इस बार होशंगाबाद जमकर पिछड़ गयाl 
परिणामों ने स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे हैं अभियानों को आइना दिखा दिया है , पिछले वर्ष होशंगाबाद 87 वें पायदान पर था वहीं इस बार 315 वी रैंक मिली है घरेलू अपशिष्ट संग्रहण को छोड़कर बाकी सारे मापदंडों पर होशंगाबाद विफल रहाl सीएमओ माधुरी शर्मा ने कहा कि स्वच्छता को लेकर सुधार किया जाएगाl
Share To:

Post A Comment: