जिले में अब तक 1305.2 मि.मी. औसत वर्षा

सीहोर 15 सितंबर,2020                           एमपी मीडिया पाइंट 

जिले में आज 15 सितंबर, 2020 की प्रात:8 बजे समाप्त पिछले 24 घन्टों में 7.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर गत 1 जून से अभी तक जिले में 1305.2 मि.मी औसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 1555.4 मि.मी बारिश रिकार्ड की गई थी। इसप्रकार तकरीबन 250 मि.मी बारिक कम रिकार्ड हुई है।

 अधीक्षक, भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घन्टों में श्यामुपर में 5, आष्टा में 23, जावर में 13, इछावर में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि सीहोर, नसरुल्लागंज, बुधनी एवं रेहटी में वर्षा की स्थिति शून्य रही। आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 1437.2, श्यामपुर में 924, आष्टा में 23, जावर में 1083, इछावर में 1248, नसरुल्लागंज में 1189, बुदनी में 1507 एवं रेहटी में 1804 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि में सीहोर में 1844.2, श्यामपुर में 1422.2, आष्टा में 1536, जावर में 1140.9, इछावर में 1556, नसरुल्लागंज में 1805, बुधनी में 1456 रेहटी में 1804 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
Share To:

Post A Comment: