37 यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 433 है
सीहोर 15 सितंबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 37 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 11 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति बग्गीखाना, बडियाखेड़ी, आफिसर कॉलोनी, पुराना बस स्टेण्ड, विश्वनाथपुरी, राठौर मोहल्ला, कस्बा के रहने वाले है।
इछावर विकासखंड अन्तर्गत 12 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो तोरनिया, रामनगर, महात्मा गांधी वार्ड, खेरी, ब्रिजिशनगर, नेहरु वार्ड इछावर, बरखेड़ाकुर्मी के निवासी हैं।
श्यामपुर विकासखण्ड अंतर्गत 1 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जो भटोनी का निवासी है। आष्टा विकासखण्ड से 9 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। संक्रमित व्यक्ति फारेस्ट आफिस, कजलास, वार्ड नंबर 18, काछी मोहल्ला, अलीपुर के निवासी है। बुदनी अन्तर्गत ट्रायडेंट कंपनी के 3 व्यक्ति पॉजीटिव आए हैं। वहीं नसल्लागंज एसबीआई शाखा लाड़कुई से 01 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 433 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मृत्यु की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। आज कोविड केयर सेंटर सीहोर से 11 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 663 हो गई है।
आज 388 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से आज 120 सैम्पल जांच हेतु लिए गए है। श्यामपुर से 51 सैमल लिए गए है, आष्टा से 54, नसरूल्लागंज के 55, बुदनी के 50 तथा इछावर के 58 सैम्पल कोरोना जांच हेतु लिए गए है।


Post A Comment: