भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा,कांग्रेस की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि भेंट की पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने,कहा- मृतक किसान पुत्र के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान करे सरकार...
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
आत्महत्या करने वाले सुरेंद्र वर्मा के किसान पिता को सरकार 5 लाख रुपया और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे, उक्त बात पूर मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की वह रविवार को इछावर पहुंचे थे जहां उन्होंने मृतक सुरेन्द्र के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्हें 25 हजार रुपये की राशि सहायता स्वरुप भेंट की।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. बलवीर तोमर, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव अभय मेहता सहित अनेक कांग्रेस नेता कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद थे।


Post A Comment: