सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर,
नागरिकों के लिए दमघोंटू साबित हो रहा इलाका..

दिनेश शर्मा,आष्टा                                   एमपी मीडिया पाइंट 

आष्टा मे सफाई अभियान के हालात यह हैं कि
आष्टा-कन्नौद मार्ग पर कालेज के शासकीय कालेज के मुख्य सड़क किनारे कचरे की सड़ान्ध से राहगीर हो रहे परेशान,
सफाई अभियान की खुली पोल ,
एक तरफ प्रधानमंत्री का जन्म दिवस पर स्वछता मिशन के रूप में  स्वच्छ भारत, स्वच्छ प्रदेश अभियान के तहत  शहर में।
नेताओ ने चिन्हित चौराहों पर झाड़ू लगा कर सफाई सन्देश तो दे दिया पर सफाई की हकीकत से अनजान ही रहे , 

 बता दे कि शहर में अनेकों स्थानों पर जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े रहते है , वही आष्टा कन्नौद मार्ग के तो सफाई को लेकर हाल-बेहाल है , थाने से आगे कालेज के पास मुख्य सड़क किनारे ही ट्रालियों से बदबूदार कचरा पड़ा है , जो सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों के लिए भारी परेशानी का सबब बना हुआ है , लोगो का निकलना मुश्किल है ,  जबकि यह कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड पर ढलना चाहिए , पर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सड़क किनारे ही पटका जा रहा है , इतना ही नहीं, शहर में कचरा संग्रहन के लिए चल रही कचरा गाड़िया इन दिनों केवल औपचारिकता निभा रही है , सप्ताह में यदा-कदा यह गाड़ियां नजर आती है , ऐसा लगता है 2-3 गाड़ियों से ही शहर का कचरा संग्रहन किया जा रहा है !मोहल्लों में इन गाड़ियों की हालत यह है कि केवल दर्शन मात्र देने आती है , ओर बेचारी महिलाएं घरों से कचरा बाहर लाये तबतक गाड़ी रफूचक्कर हो जाती है।
नगरपालिका द्वारा बरती जा रही लापरवाहियों के चलते जिस तरह से कचरे संग्रहण में औपचारिकता निभाई जा रही है और भारी स्वार्थ पूर्ति की जा रही है ,  वही स्थानीय भाजपा प्रधानमंत्री का जन्म दिवस को सफाई अभियान के रूप में  मना रही है ,  ऐसे में सफाई अभियान कितना सार्थक हो रहा है?आज यह बड़ा प्रश्न है..
Share To:

Post A Comment: