निजी स्कूल अविभावकों पर फीस जमा 
करने का डाल रहे है अवैधानिक दबाव, 

भारतीय विद्यार्थी सेना ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन 

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

 निजी स्कूलों द्वारा अविभावकों पर जबरदस्ती फीस जमा करने का अवैधानिक दबाव बनाने को लेकर गुरूवार को शिवसेना के घटक संगठन भारतीय विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख विजय यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया है सेना ने निजी स्कूलों की मनमर्जी पर रोक लगाने की मांग की है।  

भारतीय विद्यार्थी सेना के आकाश रावत ने बताया  कि शासन के निदेर्शो के बाद भी निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा जबरिया फीस वसूलने का  शिवसेना कड़ा विरोध करती है। अवैधानिक रूप से प्रायवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल बंद होने के बाद भी अविभावकों को फोन करके फीस जमा करने के लिये मजबूर किया जा रहा है। शिव सेवकों द्वारा जिले के सभी निजी स्कूलों द्वारा जबरन फीस जमा करने के लिये अविभावकों को मजबूर करने पर कड़ा  कदम उठाने की चैतावनी दी है। 

शिवसेना  ने विगत कई वर्षो से पढ़ रहे बच्चों से अगली कक्षा में आते ही पुन: एडमिशन फीस और स्थानान्तरण पत्र के नाम  पर की जा रही वसूली को भी तत्काल रूकवाए जाने की मांग प्रशासन और शिक्षा विभाग से की है। 
ज्ञापन देने वालों  में  जिला  प्रमुख गब्बर यादव,सुनील राय, मदन प्रजापति,  नीरज  गुप्ता,चंद्रशेखर डाबर ,आकाश यादव, प्रवीण यादव आदि शिव सैनिक शामिल थे।
Share To:

Post A Comment: