21 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या हुई 289
सीहोर 09 अक्टूबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 21 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 10 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति जयंती कॉलोनी, दांगी स्टेट, भोपाल नाका, मंडी, वार्ड नंबर 10, कस्बा, नेहरु कॉलोनी के निवासी हैं। नसरुल्लागंज से 3 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो जेपी मार्केट, रिछाड़िया एवं स्थानीय निवासी हैं। आष्टा के जमालपुर एवं आष्टा से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। श्यामपुर अन्तर्ग मानपुरा एवं पाटन से 1-1 व्यक्ति कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इछावर के रामनगर से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 289 हो गई है। आज कुल 21 व्यक्तियों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1406 हो गई है। जिले संक्रमण से मृत्यु संख्या 37 हो गई है।


Post A Comment: