मंडी कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही चरणबद्ध हड़ताल में धरना प्रदर्शन और ज्ञापन बाजी के बाद अब मंडी जा द्वार बंद कर क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है ।
आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट
मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू किये नवीन मॉडल एक्ट के अमल में आते ही मंडी कर्मचारियों को अब अपनी नौकरी वेतन भत्ते आदि पूरी तरह से खतरे में दिखाई दे रहे है , यही कारण है कि पूरे प्रदेश के मंडी कर्मचारी पिछले कई दिनों से क्रमशः चरणबद्ध आंदोलन कर रहे है और सरकार से अपनी नौकरी और वेतन भत्ते पूरी तरह से सुरक्षित करने की मांग कर रहे है ।
इस चरणबद्ध आंदोलन के चलते आज से मंडी कर्मचारियों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल आरंभ कर दी गई है।
भूख हड़ताल की शुरुआत करने के पूर्व सभी मंडी कर्मचारियों ने आज 2 अक्टूबर होने को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हुए सभी कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों को पुष्पोपहार पहनाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए कर्मचारी सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का अब गांधीवादी तरीका अपनाते हुए क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे है


Post A Comment: