डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत,
दूसरा गंभीर रुप से घायल,
क्रुद्ध ग्रामीणों ने की टोल रायल्टी नाके पर तोडफोड़
नसरुल्लागंज/नादान एमपी मीडिया पाइंट
दोपहर मे नीलकंठ मार्ग पर नसरुल्लागंज के ग्राम चींच के नजदीक डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे अन्य सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को जब अन्य जीप की मदद से नसरुल्लागंज अस्पताल लेजाया जा रहा था तभी रास्ते मे टोल रायल्टी नाके पर जाम लगा हुआ था जिसे हटाने के लिये टोल कर्मचारियों से गुजारिश की गई लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो लोग अपना आपा खो बैठे और उन्होंने मारपीट व तोड़-फोड़ आरंभ कर दी जिसे देख टोल कर्मचारी भागखड़े हुए।
जानकारी अनुसार डम्पर क्रमांक एमपी 09-एचएच_5614 छिदगांव काछी की ओर जा रहा था।
टक्कर आमने-सामने की बतायी जा रही है। मृतक काशीराम लोहार ग्राम डिमावर निवासी के रुप मे हुई है। उधर दुर्घटना के पश्चात डम्पर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
बतादें कि टोल (रायल्टी)नाके पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है।



Post A Comment: