49 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या हुई 401,
सीहोर निवासी एक संक्रमित व्यक्ति की मौत..
सीहोर 12 अक्टूबर,2020 एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले मे कोरोना का कोहराम जारी है ,जिले मे 49 व्यक्ति की रिपोर्ट जहां पॉजिटिव प्राप्त हुई वहीं सीहोर निवासी एक व्यक्ति की भोपाल मे उपचार के दौरान मौत हो गई, मृतक इछावर के शासकीय एक्सलेंस स्कूल मे कार्यरत था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 49 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 6 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति वार्ड नंबर 8, गांधी रोड़, वार्ड नंबर 28, चाणक्यपुरी, नेहरु कॉलोनी के निवासी है। नसरूल्लागंज अंतर्गत 3 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति बालागांव, इंदौर रोड़ नसरुल्लागंज के निवासी है। श्यामुपर अंतर्गत 17 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो फ्रीगंज, जमोनिया, शेखपुरा, सिराड़ी, गोलूखेड़ी, बिछिया, मोगराराम, सोंठी, दरखेड़ा के निवासी है। इछावर विकासखण्ड अंतर्गत 15 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति सेमरी, उमरदाद, दोलतुपर, हसनपुर, लसुड़िया कांगर, अमलाहा, रामनगर, धामन्दा, भाउंखेड़ी, विशनखेड़ी, रामपुरा के निवासी है। आष्टा से 8 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है पॉजीटिव व्यक्ति अंजनी रोड़, सिविल लाईन, निपानिया कला, समरदा, मैना के निवासी है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव की संख्या 401 है। आज 16 व्यक्तियों को रिकवर होने के डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 1454 है। आज कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुइ है। संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 40 है। आज 191 सैम्पल लिए गए है। सीहोर शहरी क्षेत्र से 29 सैम्पल लिए गए, नसरूल्लागंज 60, आष्टा से 61, इछावर से 16, श्यामपुर से 25 सैम्पल लिए गए है।


Post A Comment: