शादी के लिये प्रताड़ित करने वाली आरोपिया को जेल भेजा
शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपिया प्रीति पिता हरिलाल चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्र्ंमाक 06 सामदपुर थाना अनुपपुर का जेल वारंट बनाकर जिला जेल शाजापुर भेजा गया।
संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 25/08/2020 को थाना कालापीपल पर मर्ग क्रंमाक 37/2020 धारा 174 जा0 फौ0 का कायम कर जॉच में लिया गया। जॉच के दौरान मृतक द्वारा सोसाइड नोट , मरणासन्न कथन , पी एम रिपोर्ट एंव मृतक के पिता विष्णु प्रसाद , माता मनोरमा, भाई जतिन , स्वंतत्र साक्षी अनुज नेमा व हेमन्त चौरसिया के कथन के आधार पर आरोपिया प्रीति के विरूद्ध थाना कालापीपल पर धारा 306 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपिया मृतक को कहती थी, की तुम मुझसे शादी करो नहीं तो आठ लाख रूपये देना पडेगें। मृतक के विरूद्ध आरोपिया ने थाना अकोदिया पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट भी की थी। मृतक ने आरोपिया से परेशान होकर सल्फॉस की गोलीया खाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को आरोपिया को न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया।न्यायालय द्वारा आरोपिया को जेल वारंट बनाकर जिला जेल शाजापुर भेजा गया।
---------------
आरोपी का द्वितीय जमानत आवेदन निरस्त
शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय श्रीमान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपी हरिसिंह पिता जगन्नाथ जाटव निवासी पचावदा थाना शुजालपुर सिटी का द्वितीय जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर के तर्को से सहमत होते हुए निरस्त किया गया।
संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार नाबालिक पीडिता अपनी दीदी के साथ घर के अंदर सो रही थी। तभी पीडिता का परिचित आरोपी हरिसिंह उसके पास आया और उसके साथ बुरी नियत से अश्लील हरकत करने लगा। पीडिता ने अपनी दीदी को जगाया तो आरोपी ने अश्लील गाली गलोच की और जान से मारने की धमकी दी। पीडिता ने घटना की रिपोर्ट शुजालपुर सिटी पर की । शनिवार को न्यायालय द्वारा आरोपी का द्वितीय जमानत आवेदन पत्र निरस्त किया गया।


Post A Comment: