इछावर/मुवाड़ा
एमपी मीडिया पॉइंट
मंगलवार को इछावर थाना क्षेत्र में एक किसान की गेहूं से भरी ट्राली में उस समय आग लग गई जब वह खेत से खलियान में ले जा रहा था। आग लगने का कारण बिजली के तार बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से दमकल पहुंची। इछावर थाना क्षेत्र के झालकी ग्राम में मंगलवार की दोपहर के समय धर्मेंद्र पिता रघुनंदन की गेहूं से भरी ट्रॉली में तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। धर्मेंद्र पिता रघुनंदन की गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को खेत से खलिहान में ले जाया जा रहा था तभी बिजली के तारों से स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते एक ट्राली गैहूँ के पूल जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने साधनों से आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 25000 का गेहूं जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर काफी देर बाद जिला मुख्यालय से दमकल मौके पर पहुंची। दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
ग्रामीण सुरेश वर्मा,गोविंद वर्मा,कृष्णपाल वर्मा,पवन वर्मा,रामप्रसाद,विमलेश,तेज सिंह वर्मा,राहुल,महेश,गोविंद फौजी,तेज सिंह वर्मा,आदि ग्रामीणों का कहना है कि हमने लाइनमैन को कई बाहर पहले भी सूचना दे दी थी और कहा था कि इन तारों के कारण कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है,लेकिन लाइनमैन या बिजली कंपनी के अफसरों ने हमारी ना सुनी और जिसका डर था वही हुआ और मंगलवार को यह अग्नि हादसा हो गया।


Post A Comment: