परिषद द्वारा किया गया सर्वसम्मति से बजट स्वीकृत, नहीं लगेगा कोई नया टेक्स

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

सोमवार को दोपहर 03.00 बजे से नगर परिषद का विशेष सम्मेलन श्रीमति अनिता राजेश लखेरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 का अनुमानित बजट पढ़कर परिषद के समक्ष सुनाया गया। परिषद के उपस्थित पार्षदगणों द्वारा आपसी विचार विमर्श उपरांत एजेंडा के बिन्दु क्रमांक 01 मे निकाय बजट वर्ष 2019-20 के अनुमानित आय 38,24,63,000=00 तथा व्यय 38,24,35,328= तथा बचत 27,672=00 का सर्वसम्मति से परिषद द्वारा स्वीकृत किया गया। बजट मे प्रकाश व्यवस्था, सफाई कार्य, रोड एवं नाली मरम्मत कार्य, गरीबो को आवास योजना का लाभ, का प्रावधान बजट मे किया गया है। 
बजट के अतिरिक्त परिषद की बैठक के 18 विषय मे नगर के विकास एवं जनहित को दृष्टिग्रत रखते हुए पेयजल पूर्ति, उचित स्थान पर स्वागत द्वार निर्माण, निविदा दरों की स्वीकृति, ट्युबबेल खनन कार्य किये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। परिषद द्वारा जनहित को दृष्टिगृत रखते हुए नागरिकों पर किसी भी प्रकार के करों एवं शुल्कों तथा किराये मे वृद्धि नही की गई है। तथा किसी भी प्रकार का नया टेक्ट नही लगाया गया है। 
परिषद की उक्त बैठक मे नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमति अनिता राजेश लखेरा द्वारा कहा गया कि मेरे कार्यकाल मे निकाय को समस्त प्रकार से होने वाली आय का उपयोग जन-जन को सुविधा देने मे किया गया है। नगर मे स्वच्छता व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, पेयजल पूर्ति, रोड एवं नाली निर्माण, बस स्टेंण्ड प्रतिक्षालय निर्माण, प्रकाश व्यवस्था आदि जन सुविधा के महत्तवपूर्ण कार्य किए गए है। साथ ही हमने शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कर निकाय की आय बढ़ाने के स्त्रोत बनाए है। जिससे निकाय की आय मे बढ़ोतरी हुई है। हमेशा हमारा हर प्रयास नगर के विकास का होगा। 
परिषद उक्त बैठक श्रीमति अनीता राजेश लखेरा अध्यक्ष नगर परिषद नसरूल्लागंज, राजेश पंवार उपाध्यक्ष, पार्षदगण कैलाश धावरे, श्रीमति ममता महेश मेहरा, भगवान सिंह खैरनार, श्रीमति तथीहीर आफताब (अत्तू),  शमीम भाई, नरेन्द्र माहेश्वरी उर्फ गोलु, श्रीमति भाग्यश्री उर्फ सोनु, मेहरबान सिंह सराठे, श्रीमति उषा राठौर गुड्डू राठौर, श्रीमति पुष्पा शंकरलाल, श्रीमति आभा मुन्ना दादा अग्रवाल, शैलेन्द्र सिन्हा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, प्रभारी लेखापाल  श्रीकिशन गुर्जर, उपयंत्री श्री केवलराम कुशवाह, श्री शहजाद खांन राजस्व उपनिरीक्षक एवं समस्त नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: