कलेक्टर को दिया आक्रोशित पीएचई कर्मचारियों ने ज्ञापन,
कहा- समस्याओं का नहीं हुआ निराकरण तो किया जाएगा 

सीहेार,  एमपी मीडिया पाइंट 

आक्रोशित पीएचई कर्मचारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जहाँ उन्होंने  मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संतोष जैन के नेतृत्व में संयुक्त कलेक्टर राजीव रंजन पांडे को ज्ञापन सौंपा। 

कर्मचारियों ने कहा की बीते तीन वर्षो से कर्मचारियों को विभागीय ड्रेस तक नहीं दी गई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं किया जा रहा, शासन के निर्देश के बाद भी विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित नहीं की जा रही।
पीएचई प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया की इस माह का वेतन भी कर्मचारियों को अबतक नहीं मिला जिससे कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा की एरियर्स समयमान वेतनमान का एरियर्स भी नहीं दिया जा रहा  कर्मचारियों ने कई बार कार्यपालन अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया  लेकिन विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों ने उक्त मांगे पूरी नहीं होने पर प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से आंदोलन करने की चेतावनी दी।
 ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सहमहामंत्री संतोश शर्मा, संभागीय अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, जिला सचिव ओपी शर्मा, हरीश दिसोरिया, तहसीलाध्यक्ष मनोज व्यास, सुरेश शर्मा, पीएचई प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन, सचिव लक्ष्मीनारायण, ओम प्रकाश राजपूत, देवी सिंह चौधरी, शिव भेरवे, कुमेर सिंह ठाकुर, अनवर खान, निसार खान, जशरथ सिंह ठाकुर मुस्ताक अहमद मदन गिर, मानपूरी, गणेश सेानी, प्रेमनारायण जावरिया आदि शामिल हैं।
Share To:

Post A Comment: