नर्मदांचल की पवित्रता अब नारीशक्ति के हाथ,
टीआई संध्या मिश्रा ने संभाली बुधनी थाना की कमान तो शाहगंज थाना अरुणा सिंह के हाथ


सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

नवांगत एसपी एसएस मिश्रा ने सीहोर जिले मे बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया। नर्मदांचल की पवित्रता बरकरार रखने इसबार बुधनी व शाहगंज थाने का दायित्व नारीशक्ति को सौंपा जिसमे टीआई संध्या मिश्रा ने बुधनी थाने का कार्यभार संभाल लिया
वहीं नर्मदांचल के ही थाना शाहगंज की कमान टीआई अरुणा सिंह को सौंपी गई।
नारीशक्ति के आने से रेत माफियाओं मे हड़कम्प की स्थिति देखी जा रही है क्योंकि उन्हे मालुम है माँ नर्मदा नदी की पावनता से छेड़खानी मातृशक्ति को कदापि बर्दाश्त नहीं, यह उनके लिए आगे कभी भी "मंहगी" साबित हो सकती है।
इसके अलावा अबतक कानून-व्यवस्था को कदमों मे रखते आए आपराधिक तत्व,रसूकदार और उनके छर्रे,सफेदपोश छुभय्ये भी अभी से अपनी खेर मनाते दिखाई देने लगे हैं।

पुलिस कप्तान एसएस मिश्रा ने बड़ी सूझबूझ के सांथ जिले के थानों मे प्रभार सौंपे, जिन थानों के प्रभारियों को यथावत रखा वहां भी पुलिसकर्मी पहले से ज्यादा चुस्त दिखाई दे रहे। कुलमिलाकर कहा जा सकता है कि बीता सप्ताह अमनपसंदों के लिए बल्ले-बल्ले वाला रहा।  वहीं दूसरी तरफ आपराधिक तत्वों के रात की नींद और दिन का चेन भी काफूर हो गया है।

वर्तमान स्थिति लगातार कायम रखना भी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं, क्योंकि यहां कद्दावरों  नेताओं के छर्रे "बरगलाने"मे महारथ हांसिल किए हुए हैं।
Share To:

Post A Comment: