अप्रेल 30 तक रहेंगी अतिथि शिक्षकों की सेवाएं
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
अतिथि शिक्षकों के लिए अच्छी खबर यह है कि चालु सत्र के दौरान उनकी सेवाएं 30 अप्रेल तक जारी रहेंगी।
आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने आदेश जारी कर कहा है कि मार्च माह मे स्थानीय परीक्षा/मूल्यांकन , त था परीक्षाफल तैयार कर परीक्षा परिणाम की घोषणा इत्यादि महत्वपूर्ण कार्य संपादित होने तथा आगामी नवीन सत्र 2019-20 मे दिनांक 1 से 30 अप्रेल तक कक्षाओं के अध्यापन कार्य की दृष्टि से सत्र 2018-19 मे कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों की सेवायें 30 अप्रेल 2019 तक ली जा सकेंगी।


Post A Comment: