अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज,
कलेक्‍टर के निर्देशानुसार परीक्षा केन्‍द्रों पर बढ़ाया गया पुलिस बल,
प्रभारी प्राचार्य निलंबित

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट

कलेक्‍टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी द्वारा सहायक शिक्षक को निलंबित करने की कार्यवाही की है। विकासखंड आष्‍टा के परीक्षा केन्‍द्र शासकीय उमावि धुराडाकला में परीक्षा के दौरान सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य गजराज सिंह ठाकुर परीक्षा केन्‍द्र में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए जो विभागीय व मंडल के निर्देशों के विपरीत है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्राचार्य गजराज सिंह ठाकुर तत्‍काल  प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में ठाकुर का मुख्‍यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी नसरुल्‍लागंज नियत किया गया है।  ठाकुर को निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता रहेगी।
अनुविभागीय अधिकारी आष्‍टा से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आष्‍टा तहसील के ग्राम धुराड़ाकला में अज्ञात लोगों द्वारा केन्‍द्राध्‍यक्ष के साथ मारपीट की गई थी। केन्‍द्र अध्‍यक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
      इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्‍टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केन्‍द्रों पर पुलिसबल बढाने के निर्देश दिए गए हैं।
Share To:

Post A Comment: