दुष्कृत्य का आरोपी धराया,बैरागढ़ थाने मे हुआ था जीरो पर मुकदमा कायम


इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 


थानांतर्गत ग्राम भाऊँखेड़ी निवासी जगदीश मंडलोई पिता रामबक्श मंडलोई को दुष्कर्म के मामले मे पुलिस ने इछावर-सीहोर के बीच एक ढाबे से गिरफ्तार किया।

जानकारी अनुसार पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बैरागढ़ मे 0/19 पर धारा 452,376,323,506 आईपीसी के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना के लिए थाना कोतवाली सीहोर को प्रेषित किया गया था जिसपर कार्रवाई करते हुए उक्त धाराओं के अंतर्गत इछावर पुलिस की मदद से आरोपी जगदीश मंडलोई को इछावर-सीहोर के मध्य स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि पीड़िता भी ग्राम भाऊँखेड़ी निवासी है।
ज्ञातव्य हो कि आरोपी पूर्व मे भी एक दुष्कृत्य के मामले मे जेल हो आया है।
Share To:

Post A Comment: