भीषण गर्मी और लू की संभावना के चलते आज से स्कूल प्रात:7:30 से 12:30 तक

           सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट

 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी  एसपी त्रिपाठी द्वारा 1 अप्रैल 2019 से प्रारंभ हो रहे नवीन शैक्षणिक सत्र 2019-20 का शाला संचालन का समय प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है। जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय एवं सीबीएसई से संबंधित शालाओं में भीषण गर्मी एवं तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दोपहर 12:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में शाला संचालित नहीं की जाएगी। शासकीय शालाओं में पदस्थ शिक्षक न्यूनतम 6 घंटे तथा प्रात: 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक शाला में रुककर अध्यापन कार्य के उपरांत शाला के अन्य कार्य संपादित करेंगे।
-------------

कलेक्टर होंगे फेसबुक पर लाईव, जिले के मतदाताओं को करेंगे संबोधित  

           
सीहोर,एमपी मीडिया पाइंट 


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा गुरुवार 4 अप्रैल को प्रात: 11 बजे फेसबुक पर लाईव होंगे। श्री मिश्रा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 को मद्देनजर रखते हुए आम नागरिकों के चुनाव संबंधी प्रश्नों के उत्तर देंगे। कलेक्टर से अपने निर्वाचन संबंधी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए जिलेवासी फेसबुक पेज collector sehore पर अपने प्रश्न पोस्ट कर सकते हैं।  
Share To:

Post A Comment: