स्टेट बैंक के सामने से 50 हज़ार रुपये गायब
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
एसबीआई की इछावर शाखा के ठीक सामने बाइक के अंदर रखे 40 हजार रुपये पलक झपकते उस समय गायब हो गए जब व्यक्ति अपने परिचित से बात करने मे मशगूल था।
कुछ ही समय बाद बाइक स्टार्ट कर कुशवाह राजू किराने की दुकान पर रुके, बाइक की डिग्गी खोलकर देखी तो होंश फाक्ता हो गए, डिग्गी मे से 40 हजार रुपये गायब हो चुके थे।
रिपोर्ट के बाद इछावर पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगाले जिसमे एक 12-13 वर्ष का बच्चा रुपये निकालते दिखाई दे रहा है। पुलिस बच्चे की तलाश मे जुट गई है।


Post A Comment: