दिन दहाड़े सवा लाख रुपये की लूट ,
ग्रुप कलेक्शन एजेंट से की गई लूटपाट,
मामला इछावर तहसील के ग्राम रघुनाथपुरा-दौलतपुर मार्ग का,

फरियादी कमल ठाकुर की रिपोर्ट पर पुलिस आई हरकत मे,
फिलहाल दोनों आरोपी फरार


इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 


शनिवार दोपहर करीब दो बजे महिलाओं के स्व सहायता समूह सदस्यों से रुपये एकत्रित कर लौट रहे कलेक्शन एजेंट के सांथ  रघुनाथपुरा-दौलतपुर मार्ग पर दो व्यक्ति 1 लाख 28 हज़ार रुपये के लूटपाट की वारदात को अंजाम दे फरार हो गए।
सूचना के बाद इछावर पुलिस ने जाल बिछाकर बदमाशों का पीछा किया लेकिन फिलहाल कोई सफलता पुलिस के हाथों नहीं लग पाई है।

इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी से संबद्ध महिलाओं का स्व सहायता समूह इछावर थानांतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा एवं दौलतपुर मे संचालित है। इसी ग्रुप के सदस्यों से रुपये कलेक्ट करने एजेंट निकला था जब वह रुपये एकत्रित कर रघुनाथपुरा से बाइक द्वारा दौलतपुर की ओर जा रहा था तभी बीच मे दो अज्ञात बदमाशों ने एक लाख 28 हज़ार रुपये के लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस बल सर्चिंग पर है। 

बड़ी बात यह है कि पुलिस सर्चिंग पर है लेकिन किसकी सूचना पर यह काफी देर तक बता नहीं पाई बाद मे जानकारी उपलब्ध कराई गई कि फरियादी का नाम कमल ठाकुर है। सूत्रों के मुताबिक कलेक्शन एजेंट तहसील के दो गांवों रघुनाथपुरा व दौलतपुर गांव की महिलाओं से किश्त वसूला करता था क्योंकि उक्त कंपनी का स्व सहायता समूह सयुंक्त रुप से दोनों गांवों मे संचालित है। बताया जाता है कि कमल ठाकुर दोनों गांवों से हटकर कहीं बाहर का निवासी है। 
इस पूरी घटना के दौरान लम्बे समय तक चला लुका-छिपी का खेल आम नागरिकों को समझ से परे दिखाई दिया ग्रामीणों को यहां तक बात करते सुना गया कि क्या सही मे लूटपाट हुई है!!
दूसरी तरफ यह भी बताते हैं कि लूटपाट धारधार हथियार बताकर की गई। 
खैर मामला जो भी रहा हो लेकिन फिलहाल दोनों अज्ञात आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
 .
Share To:

Post A Comment: